बांग्लादेश के NSA डॉ. खलीलुर रहमान भारत में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस समिट में शामिल हुए. रहमान ने अपने भारतीय समकक्ष अजित डोभाल से द्विपक्षीय मुद्दों और सम्मेलन के कामों पर चर्चा की है. समिट में मालदीव, मॉरीशस और श्रीलंका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भी भाग ले रहे हैं.