दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी आकाशदीप को गिरफ्तार किया है. आकाशदीप पर हथियारों की तस्करी का आरोप भी है और वह पंजाब के बटाला में हमले का मुख्य आरोपी बताया गया है. भारत खालिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है.