राम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा धर्म ध्वज फहराया जाएगा. धर्म ध्वज अहमदाबाद में तीन-परत वाले सिल्क कपड़े से तैयार किया गया है. इस पर हाथ की कारीगरी की गई है. ध्वज केसरिया रंग का है, जिस पर सूर्यदेव, ऊँ और कोविदार वृक्ष के चिन्ह हाथ से बनाए गए हैं.