अयोध्या में 19 अक्टूबर को आयोजित सरयू तट पर भव्य आरती में 11 जोन में 200-200 प्रतिभागी सामूहिक आरती करेंगे. दीपोत्सव 2025 में पिछले रिकॉर्ड से दोगुनी संख्या में श्रद्धालु सरयू तट पर आरती करेंगे. दीपोत्सव के दौरान लाखों भारतीय और हजारों विदेशी पर्यटक दर्शन-पूजन के लिए आते रहे हैं.