केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया तनाव के बीच देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कमी न होने की बात कही. राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में मंत्रियों की बैठक में जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता और सप्लाई चेन की समीक्षा की गई. भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तेल रिफाइनिंग देश है और घरेलू जरूरत से अधिक रिफाइनिंग क्षमता रखता है.