दिल्ली एयरपोर्ट के ATC में तकनीकी खराबी के कारण लगभग 24 घंटे से अधिक समय तक फ्लाइट्स में भारी देरी हुई. खराबी के चलते एयर कंट्रोलर्स को मैन्युअल रूप से उड़ान शेड्यूल संचालित करना पड़ा जिससे विलंब हुआ. नागर विमानन मंत्रालय ने रात 9 बजे ATC की तकनीकी खराबी ठीक होने की सूचना दी और स्थिति सामान्य होने लगी.