कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर 3 देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया है. हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के आरोपों को निराधार और चुनावी हताशा का परिणाम बताते हुए पूरी तरह खारिज किया है. सरमा ने कहा कि वे अगले 48 घंटों में पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे.