दिल्ली आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के आरोपों में केजरीवाल समेत 23 लोगों को निचली अदालत ने बरी कर दिया है. इस मामले में सबसे पहले दिल्ली कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था और सीबीआई जांच की मांग की थी. केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय कांग्रेस ने विरोध जताया था लेकिन बाद में चुनाव में दोनों दलों का गठबंधन टूट गया.