अमरनाथ गुफा में श्रावण पूर्णिमा पर छड़ी मुबारक की प्रतिष्ठा के साथ इस वर्ष की यात्रा का विधिवत समापन हुआ इस 38 दिवसीय यात्रा में लगभग चार लाख बीस हजार श्रद्धालुओं ने हिमलिंग के दर्शन किए और यात्रा पूरी की प्रशासन ने सुरक्षा कारणों और मौसम की आशंका के चलते यात्रा को कुछ दिन पहले व्यावहारिक रूप से रोक दिया था