SBI ने रिलायंस कम्युनिकेशंस के लोन खाते को फ्रॉड के रूप में चिन्हित करने का निर्णय लिया है. ये मामला अगस्त 2016 से विवादों में रहा है और अब तक जारी है. कंपनी को यह पत्र 30 जून को प्राप्त हुआ, जिसमें धोखाधड़ी का निर्णय स्पष्ट किया गया है. एसबीआई ने 23 जून को लिखे पत्र में अनियमितताओं के बारे में बताया है.