आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 17 महीने की बच्ची अक्षिता गर्म दूध में गिरने से झुलस गई और बाद में उसकी मौत हो गई. बच्ची की मां कृष्णवेणी स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत हैं और बच्ची उनके साथ स्कूल आई थी. बच्ची खेलते-खेलते रसोई में पहुंची जहां खौलता हुआ दूध पंखे के नीचे ठंडा हो रहा था, उसमें गिर गई