राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने फरीदाबाद के धौज गांव में शब्बीर के घर से एक ग्राइंडर जब्त कर पूछताछ शुरू की है. अल-फलाह मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टरों डॉ. जुनैद यूसुफ और डॉ. नासिर राशिद से भी जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं. फरीदाबाद पुलिस ने अल-फलाह यूनिवर्सिटी की गतिविधियों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है.