अजमेर में शुक्रवार से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. भारी बारिश के चलते सरकारी नल की दीवार पानी के दबाव से गिर गई, जिससे एक महिला बाल-बाल बची. अजमेर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवकाश घोषित किया गया है.