पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है. इसके लिए अमित शाह 8 मई को कोलकाता पहुंचेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बंगाल आरएसएस नेतृत्व और भाजपा की कोर टीम के साथ अहम चर्चा करेंगे. 8 मई को ही BJP विधायक दल की बैठक में नए MLA अपने नेता का चयन करेंगे और मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी.