केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अमेरिकी गए टैरिफ को लेकर चिंता न करने की अपील की है. ट्रंप ने भारत पर कुल पचास प्रतिशत टैरिफ लगाए हैं, जो भारत के कृषि निर्यात को प्रभावित कर सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हितों के लिए कोई समझौता न करने का स्पष्ट आश्वासन दिया है.