केरल के त्रिशूर जिले के मुलनकुन्नाथुकावु पंचायत में अफ्रीकन स्वाइन फीवर के संक्रमण की पुष्टि हुई है. एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है और 10 किलोमीटर के दायरे में निगरानी की जा रही है. जिलाधिकारी ने संक्रमित क्षेत्र से सूअर के मांस की बिक्री और परिवहन पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है.