अदाणी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अहान प्रजापति ने कलर ब्लाइंड बच्चों के लिए मशीन-लर्निंग मॉडल विकसित किया है. अहान ने अपने सोशल प्रोजेक्ट के तहत 120 से अधिक छात्रों में कलर ब्लाइंडनेस की समस्या पाई. अहान का विकसित मॉडल टेक्स्टबुक डायग्राम और मैप को मोडिफाई करने में 99.7% सटीकता हासिल करता है.