सीबीआई ने पिछले बारह वर्षों से फरार हत्या के आरोपी सत्तार खान को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. सत्तार खान पर यूएई में 2013 में अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है और वह तब से फरार था. आरोपी ने दूसरे नाम से पासपोर्ट बनवाया था, जिससे उसे पकड़ने के लिए नया लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था.