आम आदमी पार्टी ने मुंबई BMC चुनावों के लिए मोबाइल और लैपटॉप दान करने का क्राउडसोर्सिंग अभियान शुरू किया है. पार्टी ने BMC के सभी 227 वार्डों में उम्मीदवार उतारने और मजबूत चुनावी रणनीति बनाने की योजना बनाई है. पार्टी ने मुंबईकरों से अपील की है कि वे आर्थिक सहयोग या पुराने मोबाइल और लैपटॉप दान कर मदद करें.