23 शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया, श्रीगंगानगर का पारा सबसे अधिक 48.2 डिग्री दर्ज हुआ. अगले 2-3 दिनों में दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों में बारिश होने से तापमान में 6 से 7 डिग्री तक गिरावट संभव है. भारत मौसम विभाग ने मई और जून में औसत से अधिक हीट वेव दिन होने का अनुमान जताया है, जिससे गर्मी बढ़ेगी.