सिरसा जिले के रानियां गांव के दिहाड़ी मजदूर पृथ्वी कुमार ने पंजाब स्टेट डियर लॉटरी से दस करोड़ रुपये जीते. पृथ्वी कुमार ने डबवाली के किलियांवाली से लॉटरी खरीदी थी, जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है. उनकी पत्नी सुमन रानी स्कूल में पीएन के पद पर कार्यरत हैं और परिवार में खुशी का माहौल है.