केरल के अटिंगल में एक निजी गैस एजेंसी से लगभग 500 अवैध LPG सिलेंडर जब्त किए गए हैं. देश में LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए अब तक 1.31 लाख से अधिक छापे मारे गए हैं. 59,000 से अधिक सिलेंडर जब्त, 1000 से अधिक FIR दर्ज और 238 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.