महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने हंसी-मजाक में ही सही, विपक्षी शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को सरकार में शामिल होने का खुला ऑफर दे दिया. उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे लंबे समय बाद विधान भवन परिसर में आमने-सामने आए, लेकिन दोनों के बीच मनमुटाव और दूरियां साफ नजर आईं. डिप्टी सीएम शिंदे विधान भवन के बाहर टेस्ला कंपनी की नई-नवेली इलेक्ट्रिक कार चलाते नजर आए. मुंबई में एक दिन पहले ही टेस्ला का शोरूम खुला है.