भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तैनात जवानों के लिए 159 बुलेटप्रूफ ट्रूप कैरियर खरीदने जा रही है. ये वाहन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में 28 जवानों को सुरक्षित ले जाने के लिए 4x4 प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे. वाहन की रफ्तार सड़क पर 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे और ऑफ-रोड में 50 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे होगी.