छत्तीसगढ़ के धमतरी में डॉक्टर के घर नकली आयकर अधिकारी बनकर 7-8 लोगों ने छापेमारी की थी, लेकिन कुछ नहीं मिला. डॉक्टर ने संदिग्धों से पूछताछ की, फिर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.