आम आदमी पार्टी ने हरियाणा सरकार पर 75 हजार लोगों की वृद्धावस्था और विधवा पेंशन रोकने का आरोप लगाया है. अनुराग ढांडा ने बताया कि पेंशन रोकने के लिए किसानों की आय अधिक होने और नाम नहीं मिलने के बहाने बनाए जा रहे. मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय ने कहा कि हम वृद्धावस्था पेंशन में संशोधन कर रहे हैं.