गुरुग्राम सेक्टर-45 में MNR बिल्डर के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर मिले धमकी भरे नोट के आधार पर जांच शुरू कर दी है. 25 से 30 राउंड फायरिंग के बाद तमाम पुलिस आलाधिकारी मौके पर पहुंचे