गुजरात के कच्छ के खावड़ा गांव के पास रिक्टर पैमाने पर चार दशमलव शून्य तीव्रता का भूकंप रविवार रात लगभग नौ बजकर सैंतालीस मिनट पर आया था भूकंप का केंद्र भारत-पाक सीमा के करीब खावड़ा से लगभग बीस किलोमीटर उत्तर में था और इससे किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली स्थानीय लोगों ने कुछ सेकंड तक झटके महसूस किए जिससे कई लो घरों से बाहर निकले और अधिकारी सतर्क हैं