अवध के शाही रसोइए फिटकरी के पानी में लहसुन उबालकर 'बेनामी खीर' बनाते थे, जो बिल्कुल बादाम जैसी लगती थी. रामपुर के राजघराने में सब्जियों से 'सब्ज़े मीठा' और मेमने के मांस से 'गोश्त का हलवा' बनाया जाता था. राजस्थान में हरी मिर्च का हलवा और रामपुर में अदरक का हलवा शाही व्यंजनों का एक बेहद खास हिस्सा हुआ करते थे.