ईरान का फोर्डो परमाणु केंद्र 260 फुट गहराई में बेहद सुरक्षित बंकर में बना है. अमेरिका GBU-57 बंकरफोड़ बम से इस परमाणु केंद्र को तबाह कर सकता है. यह बम इतना ताकतवर है कि 200 फीट गहराई में बने बंकरों को भी नष्ट कर सकता है. अमेरिका के बी-2 स्पिरिट स्टेल्थ बॉम्बर में ही इस बम को ले जाने की क्षमता है.