एसएससी परीक्षाओं में तकनीकी खराबी, साइट हैंग होना और परीक्षा कैंसिल होने से छात्रों का भरोसा कम हुआ है. कई परीक्षा केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, जिसके चलते गुरुवार को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन हुआ. नई एजेंसी Eduquity पर छात्रों ने कई तरह के आरोप लगाए हैं, इसे बैन करने के साथ TCS की वापसी की मांग कर रहे हैं.