बिहार के शिक्षक गुरु रहमान ने बताया कि दलालों ने उन्हें NEET का पेपर उपलब्ध कराने का ऑफर दिया था. दलालों ने 15-25 लाख रुपये खर्च करने पर परीक्षा से पहले पेपर दिलाने की बात कही, जिसे गुरु रहमान ने ठुकरा दिया. गुरु रहमान का दावा है कि यह मामला एक संगठित गिरोह का है जो कई छात्रों और अभिभावकों से संपर्क कर रहा था.