केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NTA मुख्यालय का दौरा कर NEET UG 2026 की तैयारियों को देखा. मंत्री ने परीक्षा केंद्रों के समन्वय, लॉजिस्टिक्स व्यवस्था और निगरानी तंत्र की बारीकी से समीक्षा की. NEET UG 2026 में करीब 23 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिसके कारण कड़ी सुरक्षा और नियम लागू किए गए हैं.