दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर सचिवालय तक पहुंच गया है और कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं. हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में स्थिति और गंभीर होने की आशंका है. प्रशासन ने 7500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर निकाला और 25 राहत शिविरों में उन्हें ठहराया गया है.