दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के निगम पार्षद जोगिंदर सिंह उर्फ बंटी सहित सात लोगों को जुआ और सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब चार लाख पैंतीस हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. जोगिंदर सिंह पहले भी विवादों में रहे हैं और 2022 में उनका पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.