दिल्ली के सदर बाजार में होली के दिन लगी आग में दो मजदूरों की पहचान करना परिवार के लिए संभव नहीं हो पाया. मृतकों राम प्रवेश और धुरखली के शव पूरी तरह जल चुके हैं, जिससे डीएनए टेस्ट के बिना पहचान कठिन हो गई है. पुलिस ने मृतकों के दांत और परिजनों के ब्लड सैंपल लेकर लैब में डीएनए जांच के लिए भेज दिए हैं.