दिल्ली में शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश से तापमान गिरकर करीब 6 डिग्री सेल्सियस हो गया और सर्दी बढ़ गई. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले पांच से सात दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम रहने की संभावना है.