दिल्ली में गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस पर 25 नवंबर को सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. उपराज्यपाल ने 25 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करते हुए पहले के प्रतिबंधित अवकाश आदेश को रद्द किया है. इस अवकाश की घोषणा गुरु तेग बहादुर की महान त्याग और बलिदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है.