मनोहर लाल खट्टर ने भलस्वा डेयरी के कूड़े के पहाड़ को एक साल में खत्म करने का संकल्प लिया है. दिल्ली के तीन बड़े कूड़े के पहाड़ों की सफाई की जिम्मेदारी मनोहर लाल खट्टर ने अपने ऊपर ली है. पीएम मोदी के जन्मदिन पर 15 दिन का सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है जिसमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.