दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में एंबियंस मॉल के पास तेज रफ्तार कार ने 3 लोगों को टक्कर मार दी. हादसे के समय तीनों पीड़ित एंबियंस मॉल के बाहर एक ऑटो स्टैंड पर खड़े थे. घायलों की उम्र 23, 35 और 23 साल है और सभी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां एक की मौत हो गई.