दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी क्षेत्र में भीषण आग लगने से करीब सौ झुग्गियां जलकर खाक हो गईं आग लगने की सूचना रात लगभग साढ़े दस बजे मिली, जिसके बाद दमकल विभाग ने पंद्रह से अधिक गाड़ियां मौके पर भेजीं आग में कई एलपीजी सिलेंडर फटने से आग और फैल गई तथा आसपास के लोगों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया