देश के कई राज्यों से मानसून विदाई शुरू हो चुकी है, लेकिन कई हिस्सों में अभी भी भारी बारिश जारी है. दिल्ली-एनसीआर में बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का मौसम है, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को मौसम के बदलाव से सतर्क रहने की सलाह दी गई है.