रक्षाबंधन से एक दिन पहले दिल्ली मेट्रो में रिकॉर्ड 81.87 लाख यात्रियों ने एक दिन में सफर किया. यह आंकड़ा दिल्ली मेट्रो के इतिहास में किसी भी एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों का रिकॉर्ड है. त्योहारी सीजन और ट्रैफिक जाम के कारण दिल्ली मेट्रो यात्रियों की पहली पसंद बनी हुई है.