दिल्ली में खुले सीवर गड्ढे में गिरकर कमल ध्यानी की मौत के मामले में पुलिस ने गंभीर कार्रवाई शुरू कर दी है. सब-कॉन्ट्रेक्टर राजेश प्रजापति की गिरफ्तारी हुई है. राजेश को रात में कमल के गड्ढे में गिरने की खबर मिल गई थी. घटना के समय एक परिवार ने कमल के गड्ढे में गिरते हुए देखा और तुरंत सिक्योरिटी गार्ड को सूचना दी थी.