दिल्ली-एनसीआर में 30 सितंबर को हुई मूसलाधार बारिश से शहर के कई इलाके पानी में डूब गए. महरौली में 33 साल का देवेंद्र तेज पानी के बहाव में बह गया, शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका. दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक ठप हो गया और कई अंडरपास में पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई.