दिल्ली के गाजीपुर इलाके में बुधवार रात रोडरेज की घटना में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. विकास अपने दोस्त सुमित के साथ जन्मदिन मनाने पेपर मार्केट पहुंचा था, जहां बाइक सवारों ने उसे मार दिया. बाइक सवारों और उनके साथियों ने विकास और सुमित को रॉड-डंडों से पीटा और फिर चाकू मार दिया.