दिल्ली में लगातार बारिश और यमुना नदी के बढ़े जलस्तर से बाढ़ का संकट बना हुआ है, निचले इलाके प्रभावित हैं. यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है, शनिवार सुबह छह बजे इसका स्तर 206.65 मीटर था. यमुना बाजार, मजनू का टीला, गीता कॉलोनी जैसे कई इलाके बाढ़ से प्रभावित होकर पानी में डूब गए हैं.