दिल्ली पुलिस ने फर्जी एसिड अटैक मामले में आरोपी लड़की के पिता के भाई और उनके बेटे को गिरफ्तार किया है. आरोपी वकील ने आरोपियों को लगातार निर्देश दिए कि इस मामले में आगे क्या करना है और क्या नहीं करना है. पीड़िता के पिता अकील खान को रेप और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पहले ही गिरफ्तार किया गया है.