दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पांच साल से फरार चल रहे अपराधी रजत तोमर उर्फ राजबीर को गिरफ्तार किया है रजत तोमर पर दिल्ली और गुरुग्राम में दर्ज विभिन्न मामलों में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए नाम बदलकर राजबीर कर लिया था और बार-बार ठिकाना बदलता रहा