दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह पांच बजे 207.35 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के स्तर से अधिक है. प्रशासन ने बाढ़ के मद्देनजर दिल्ली के सभी तेरह नियामक नालों को बंद कर दिया है और बालू के बोरे लगाए हैं. राहत शिविरों में पानी घुसने से विस्थापित लोगों पर वेक्टर जनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है